UP Badaun Road Rage: बदायूं से रोडरेज का एक मामला सामने आया है। जहां कार सवार परिवार पर 25 से 30 लोगों ने हमला किया। दोनों पक्षों में रास्ते से कार हटाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद हमलावरों ने कार के शीशे पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान कार में बच्चें भी मौजूद थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद बदायूं पुलिस एक्शन में आई और मुख्य आरोपी वैभव राठौर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके अन्य साथियों को फरार बताया जा रहा है। जिन्हें पुलिस द्वारा चिन्हित कर लिया गया है। वायरल वीडियो में बच्चों और महिला के रोने-चीखने की आवाजें भी सुनाई दे रही है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें - Mathura: जन्माष्टमी पर 20 घंटे खुला रहेगा कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, आज से शुरू होंगे जन्मोत्सव के कार्यक्रम
रक्षाबंधन के दिन हुई घटना
यह घटना 19 अगस्त को बदायूं जिले में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई। एफआईआर के अनुसार आलोक उपाध्याय रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को कार से बिसौली से बदायूं जाने के लिए निकले थे। उनके साथ पत्नी ऋतु शर्मा, साला अभिषेक शर्मा, उसकी उत्तनी त्रखा शर्मा और दोनों परिवार के 6 छोटे-छोटे बच्चे भी कार में थे। इसी दौरान रास्ते में एक शख्स रास्ते में अपनी कार से रुका हुआ था। कार को आगे-पीछे हटाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। जिस पार वहां मौजूद लोगों ने मामला रफादफा करा दिया और आलोक अपनी कार से आगे के लिए रवाना हो गए। लेकिन मुख्य आरोपी वैभ राठौर भी कार से उन्हें क्रास करते हुए आगे निकल गया।
कार पर लाठी-डंडों से किया प्रहार
आरोप है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिलहरी गांव के पास एम-एफ हाईवे पर आरोपी वैभव राठौर खड़ा था। उसके साथ में 25 से 30 साथी भी वहां खड़े थे। आरोपी बीच हाईवे पर गाड़ियों को रोककर आलोक अपाध्याय की कार को तलाश कर रहा था। आलोक अपाध्याय के वहां पहुंचने पर हमलावरों ने उसकी कार पर हमला बोल दिया। आलोक उपाध्याय ने कार भगाने की कोशिश की तो, उसका हमलावरों ने उसका पीछा किया और भगवतीपुर गांव के पास उन्हें घेर लिया। जिसके बाद लाठी डंडों से कार के शीशे पर हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को आरोपी वैभव राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
