आगरा

पिता की हत्या के आरोपी को भरी पंचायत में गोली मारकर बेटा फरार

मथुरा के एक गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इसी पंचायत के दौरान एक व्यक्ति की दूसरे से बहस हो गई और इसी बीच उसने दूसरे पर गोली चला दी। दरअसल जिस व्यक्ति ने गोली चलाई, उसके पिता की 2 साल पहले हत्या हो गई थी। जिस व्यक्ति को उसने गोली मारी, उसी पर उसके पिता की हत्या का आरोप था।

Image

मथुरा में हत्या

Photo : Times Now Digital

खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) की है। यहां शेरगढ़ के पैगांव में सीताराम बगीची पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पंचायत की बैठक बुलाई गई। इसी बैठक में पूर्व प्रधान स्वर्गीय रामवीर का बेटा कृष्णा चौधरी भी पहुंचा। कृष्णा चौधरी यहां अपने पिता की हत्या का बदला लेने के इरादे से पहुंचा था। भरी पंचायत में उसने धांय-धांय गोलियां दागकर पिता की हत्या के आरोपी को गोलियों से भून दिया।

पंचायत में पहुंचा कृष्णा अपने पिता का हत्या का बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी अनमोल पहलवान पर भरी पंचायत में गोलियां दाग दीं। गोली लगने से अनमोल की की मौके पर ही मौत हो गई।

अनमोल पहलवान को गोली मारने के बाद कृष्णा चौधरी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने जानकारी दी कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश है।

दोनों के बीच हुई थी कहासुनी

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अनमोल पहलवान को गोली लगी है। अनमोल के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत के दौरान कृष्णा चौधरी और अनमोल पहलवान के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद कृष्णा ने अनमोल को गोली मार दी।

कृष्णा चौधरी के पिता की हत्या

जिस कृष्णा चौधरी ने अनमोल पहलवान को पंचायत के बीच गोली मार दी, उसके पिता रामवीर चौधरी की भी हत्या हुई थी। पैगांव में 29 जनवरी 2022 को कोकिलावन मार्ग पर तीन शूटरों ने प्रधान रामवीर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अनमोल पहलवान को मुख्य आरोपी बनाया था।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article