लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, BBD ग्रुप की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ में आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बाबू बनारसी दास ग्रुप (BBD) से संबंधित लगभग 100 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई बेनामी लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत की गई है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू बनारसी दास ग्रुप (BBD) से जुड़ी करीब 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह कदम बेनामी लेनदेन निषेध अधिनियम (Prohibition of Benami Property Transactions Act) के तहत उठाया गया है, जो अवैध रूप से खरीदी गई संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति देता है।

bbd university

फर्जी नामों के सहारे खरीदी गई थीं जमीनें, आयकर विभाग ने किया जब्त

2005–2015 के बीच खरीदी गई जमीनें

जब्त की गईं जमीनें 2005 से 2015 के बीच खरीदी गई थीं और वे लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित उत्तरधौना, जुग्गौर, 13 खास, सरायशेख और सेमरा गांव क्षेत्रों में फैली हुई हैं। खास बात यह है कि ये सभी संपत्तियां BBD यूनिवर्सिटी के आसपास स्थित हैं और इनकी कीमत 100 करोड़ से अधिक आंकी गई है।

End of Feed