Anil Dujana : कुख्‍यात अपराधी अनिल दुजाना का मेरठ में एनकाउंटर, यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी

Anil Dujana : ग्रेटर नोएडा के निवासी और पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश को बुधवार को मेरठ में एनकाउंटर कर दिया गया है। ये कामयाबी यूपी एसटीएफ को मिली है।

Anil Dujana : ग्रेटर नोएडा के निवासी और पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश को बुधवार को मेरठ में एनकाउंटर के दौरान ढेर हो गया है। ये कामयाबी यूपी एसटीएफ को मिली है। अनिल दुजाना जेल से बाहर आ गया था। जब इसकी जानकारी नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को लगी तो 2 सप्ताह के दौरान अनिल दुजाना के खिलाफ नोएडा में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। बता दें कि इससे पहले नोएडा पुलिस की स्पेशल सेल और एसटीएफ टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी और आज उसका एनकाउंटर कर दिया गया है।

Anil Dujana Encounter, Anil Dujana, UP Police Encounter

पुलिस के साथ कुख्‍यात अनिल दुजाना (लाल घेरे में)।

क्‍या कहती है पुलिस

अपर पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश ने बताया, अनिल दुजाना एक वांछित अपराधी था, मेरठ के जानी थाना अंतर्गत एक गांव में हमारी टीम ने उसे घेर लिया था। दुजाना ने बचने के लिए हमारी टीम पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। दुजाना को घेरने वाली एसटीएफ टीम का नेतृत्व उप्र एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह कर रहे थे।

End of Feed