Amethi Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

Amethi Road Accident: अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार चालक समेत तीनो लोगो की मौत हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

Amethi Road Accident: अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार की सामने जा रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार ड्राइवर समेत तीनो लोगो की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Accident News

फाइल फोटो

आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी कार

यह हादसा बुधवार तड़के बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 60.1 किलोमीटर के पास हुआ। कार सवार लोग आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी थी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

End of Feed