Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तरप्रदेश की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के उत्तरप्रदेश समाचार) 27अगस्त 2023 LIVE : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के पुलिसलाइन में साइबर क्राइम थानों की स्थापना के निर्देश दिए है। वहीं, ट्रक की टक्कर में पुलिस की आपातकालीन सेवा 'डायल 112' में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । उत्तरप्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।
- जी-20 सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक दिन भर के विचार-विमर्श के बाद शनिवार को समाप्त हो गई। इस बैठक के बाद एक मंत्रिस्तरीय निष्कर्ष दस्तावेज और 'काशी सांस्कृतिक मार्ग' जारी किया गया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज वाराणसी आएंगे। बताया जा रहा है कि वो आज वाराणसी में करीब 5- 6 घंटे तक BHU अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
- फिरोजाबाद में थाना क्षेत्र जसराना से एक मामला सामने आया है जहां झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने पर एक अधेड़ की मौत हो गई।
- कानपुर में गंगा बैराज के आस-पास बसे 6 गांवों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन गांवों से करीब 85 परिवार गांव से पलायन कर चुके है। पलायन कर चुके परिवारों ने कहीं ऊंचे स्थान पर अपना आशियाना बना लिया है।
- कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर में पुलिस की आपातकालीन सेवा 'डायल 112' में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के पुलिसलाइन में साइबर क्राइम थानों की स्थापना के निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश पर वर्तमान में परिक्षेत्रीय स्तर पर संचालित साइबर क्राइम थानों को अब सभी 75 जिलों तक विस्तार दिया जाएगा।
- शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के खेरा सांडा गांव में एक महिला ने अपने बेटे के जन्म दिन पर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का किसी और से संबध था।
- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा में मोबाइल के फटने से एक बच्चे का हांथ झुलस गया। हालांकि बच्चा सही सलामत है। परिजनों के द्वारा बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया।
- चुनावी प्रक्रिया को लेकर हर कोई अपने ढंग से तैयारी करते दिख रहे है। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त तक सूची जारी हो सकती है।
