Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 15 सितंबर 2023 LIVE : सपा नेता आजम खान के यहां इनकम टैक्स की रेड जारी है। मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में आज भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम का 41 वें दिन सर्वे जारी है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 15 सितंबर 2023: आजम खान के यहां रेड जारी, ASI के सर्वे का 41वां दिन, 20 दुकानों पर चला बुलडोजर
- यूपी में इस हफ्ते कई शहरों में जमकर बारिश हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तीन दिन तक यानि 17 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।
- सपा नेता आजम खान के घर इनकम टैक्स की रेड दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि सीतापुर में भी आजम के करीबी और जौहर ट्रस्ट के मेंबरों के ठिकानों पर भी आईटी की जांच चल रही है।
- श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष की मांग है कि हाई कोर्ट में ट्रांसफर किए गए वादों की सुनवाई मथुरा कोर्ट में करने की मांग की है।
- हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश में वकीलों द्वारा चल रही विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आज से सभी वकील काम पर लौटेंगे।
- ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले को लेकर आज भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम 41 वें दिन का सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि अब तक टीम ने 244 घंटे का सर्वे पूरा कर चुकी है।
- सुल्तानपुर के अखंडनगर के बरामदपुर गांव से एक युवक के हत्या का मामला सामने आया है। बताजा जा रहा है कि एक मजदूर की 1200 रुपए की मजदूरी न देने को लेकर मजदूर की हत्या कर दी गई।
- गौतम बुद्ध नगर जिले के एक गांव में बैठक हो रही थी। इस बैठक में शराब के नशे में पहुंचकर हंगामा करने के आरोपी नोएडा प्राधिकरण के एक लेखाकार को ग्रामीणों की नाराजगी के बाद निलंबित कर दिया गया है।
- बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे किनारे रेलवे की भूमि पर बनी करीब 20 दुकानों बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद दुकानदारों ने कहा कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। परिवार वाले भूखे मर जाएंगे।
