Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 12 सितंबर 2023 LIVE : सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी में लगातार बारिश से 19 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वहीं, प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 12 सितंबर 2023: 240 मदरसों की मान्यता होगी खत्म, सीएम योगी कल उज्जैन दौरे पर, 19 जिलों में अलर्ट जारी
- यूपी में लगातार बारिश से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई है।
- सीएम योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर यानि बुधवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे यहां मुख्य रूप से नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। वहीं, सीएम योगी बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर भी जाएंगे।
- प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि तमाम मदरसों में मानक से कम विद्यार्थी हैं।
- कानपुर में लंबे समय से बीमार चल रही चिड़ियाघर में बाघिन त्रुशा की मौत हो गई। बाघिन ने चिड़ियाघर में सात साल में 14 शावकों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बाघिन त्रुशा को मुंह में कैंसर था और वो काफी बुजुर्ग थी।
- यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने एक बार फिर 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 8 IAS और 3 PPS अफसर शामिल है।
- कानपुर में मूलगंज स्थित मर्केंटाइल मार्केट की थर्ड फ्लोर पर आग लग गई। इस भीषण हादसे में 6 लोग झुलस गए। वहीं, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 35 मजदूरों को बचा लिया। 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में 2 घंटे लग गए।
- सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना गंगोह के एक गांव के रहने वाली 16 साल की छात्रा से पांच युवकों ने गैंग रेप किया।
- रायबरेली से लापरवाही का मामला सामने आया है। बार-बार एंबुलेंस को फोन करने पर भी नहीं आया तो परिजनों ने ठेले पर लादकर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं, मरीज को ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
- फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आदमी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा।
