UP Weather: आज धनतेरस पर इन जिलों में बरस सकते हैं बदरा, जानें दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 29 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से हल्की गर्मी भी बढ़ी है। हालांकि सुबह और शाम में मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यूपी में बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद बारिश देखने को नहीं मिल रही है। जिससे जस का तस मौसम बना हुआ है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया था। वहां फिर से पारा 20 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं दिन में भी लगातार तेज धूप निकल रही है। जिससे अच्छी खासी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम में मौसम में हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है।

End of Feed