यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर, आज इन जिलों में तेज हवाओं संग बरसेंगे बदरा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 26 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। यूपी में अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में आसमान में बादल डेरा डाले रहे। साथ ही नम हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण-पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी मे मौसम शुष्क रह सकता है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जिसके बाद 30 और 31अक्टूबर को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

UP Weather Forecast

आज यूपी का मौसम

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र और चंद्रौली में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं रविवार को 17 जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान चित्रकूट, बांदा, वाराणसी, फतेहपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, जौनपुर और आसपास के जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर को भी दक्षिण पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

End of Feed