यूपी में कहीं गरज के साथ बरसेंगे बदरा, कहीं पड़ेंगे लू के थपेड़े, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 25 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी और कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी कुछ हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में प्री मॉनसून की बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश होने से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। यूपी में बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है। आज भी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है। इसक लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

rainfall

यूपी के मौसम का हाल

आज उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। इनमें गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस और आसपास के इलाके शामिल हैं।

End of Feed