यूपी में जमकर बरस रहे मेघ, आज 35 जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 25 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज 35 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही कुछ जिलों बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर यूपी में कैसा मौसम रहेगा?

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सावन के बाद भी बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच उमस भी लोगों को सता रही है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही कुछ जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इस दौरान कुछ जिलों भारी बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर,बांदा, चित्रकूट, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, कौशांबी और आसपास के क्षेत्र में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान यहां बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। वहीं कानपुर नगर और कानपुर देहात में भी मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है।

End of Feed