Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने वाली है। एक बार फिर यहां जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अगस्त को जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्ताए से हवाएं भी चल सकती हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है?
आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार
दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा और हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान अधिकमत तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
दो दिन जोरदार बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त को बारिश के साथ 30- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को छिटपुट हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसा ही मौसम एनसीआर के शहरों में भी रहने वाला है। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।
शनिवार को कई इलाकों में हुई हल्की बारिश
दिल्ली में शनिवार को उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तामपान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से रात के साढ़े आठ बजे के दौरान पूसा के पास 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पीतमपुरा में 4.5 मिमी, दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक मिमी और रिज एरिया में भी एक मिमी बारिश हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
