लखनऊ

छात्र की समझदारी से टला बड़ा ट्रेन हादसा, रेलवे लाइन पर निकले थे पेंड्रोल क्लिप; साजिश या लापरवाही

delhi-saharanpur train: शामली जिले में एक छात्र की समझदारी से बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। शामली स्टेशन के पास 25-30 पेंड्रोल क्लिप खुले पड़े थे। इसी लाइन पर ट्रेन आने वाली थी। लेकिन, छात्र ने इसका वीडयो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद रेलवे विभाग ने मौके पर पहुंचकर इसे ठीक किया।

Image

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर निकले थे पेंड्रोल क्लिप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रेलवे विभाग की लापरवाही साफ देखने को मिली है। दरअसल, दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर शामली बाईपास उपरिगामी पुल के पास 50 मीटर की दूरी पर चार जगहों से करीब 25-30 पेंड्रोल क्लिप निकले हुए थे। लेकिन, किसी की इस पर कोई नजर नहीं थी। उस रास्ते से दोस्त के साथ जा रहे एक छात्र की नजर पड़ी। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। कुछ देर में ही इस ट्रैक से ट्रेन भी गुजरने वाली थी। इसके बाद पेंड्रोलीोलगाकर इसे ठीक किया गया।

छात्र की सुझबूझ से टाल ट्रेन हादसा

मौके से गुजर रहे एक छात्र ने ट्रैक के हालत देखकर फौरन रेलवे सेवा को जानकारी दी, जिसके बाद रेलवे के अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। देश में लगातार रेल दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। शामली में भी रेलले ट्रैक पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि, छात्र की सूझबूझ के चलते बड़ी दुर्घटना होने से टाली गई।

शिकायत पर हरकत में आए अधिकारी

वीडियो मिलने के बाद रेलवे सेवा द्वारा फौरन आनलाइन शिकायत दर्ज करते हुए अफसरों को निर्देश जारी किए। इसके अलावा डीआरएम दिल्ली ने भी फौरन मौके की लोकेशन के बारे में छात्र से जानकारी लेकर इसपर काम किया। शामली से आरपीएफ थाना प्रभारी नवीन कसाना ने बताया कि वीडियो जानकारी में आया था, जिसके बाद रेलवे के संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article