पटना

बिहार में कमजोर पड़ा मॉनसून, इस दिन फिर होगी झमाझम बारिश; जानें मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश दर्ज की जा रही थी। लेकिन, अब यहां मॉनसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, पटना में आज दिनभर धूप खिली रह सकती है। आइए जानें कैसा रहेगा बिहार में अगले 2 दिनों का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्छी बारिश होने के पूर्वानुमान था। लेकिन, पटना में बारिश का दौर धीमा रहा। हालांकि, बीच-बीच में ठीक-ठाक बारिश दर्ज की गई। लेकिन, जून से लेकर अभीतक पटना में जमकर मॉनसून की बारिश नहीं हुई। यहां के लोग मॉनसून का इंतजार करते ही रह गए। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने के आसार जताए हैं। शनिवार को दिनभर पटना में तेज धूप रही। आइए जानें कैसा रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम-

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज मौसम विभाग रविवार 25 अगस्त को भी मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार अब बारिश धीरे-धीरे बारिश में कमी आएगी। अब मॉनसून कमजोर पड़ गया है। आज भी बिहार में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप और गर्मी बनी रहेगी। वहीं विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ लाइन अब जैसलमेर, खजुराहो से दबाव के रांची, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है। जैसे-जैसे यह आगे जाएगा। वर्षा की एक्टिविटी कम होती जाएगी। एक बारि फिर से मॉनसून की स्थिति कमजोर हो गई है। अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र है। जिस वजह से आज पूरे बिहार में गर्मी बनी रहेगी। लेकिन, कल यहां फिर से बारिश होने के आसार हैं।

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज बिहार में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर बांका और जमुई के एक या दो जगहों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं दूसरे जिलों में छुटपुट बारिश दर्ज की जाएगी। वहीं सोमवार को बिहार में तेज बारिश के की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article