यूपी में कहीं बारिश की बूंदें-कहीं लू का प्रकोप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 18 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौझार पड़ सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में भीषण लू की स्थिति देखने को मिलेगी। आज प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी के चलते भट्टी बना हुआ है। यहां प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्मी से तप रही हैं। सोमवार को यहां का तापमान 47.6 डिग्री रहा। मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से यहां के लोगों को अभी राहत वाली बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि आज से यूपी में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आज पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। लेकिन पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज प्रयागराज समेत कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

UP weather

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मॉनसून कब देगा दस्तक

गर्मी और लू से परेशान पूर्वी यूपी के लोगों को आज से राहत मिलने के आसार हैं। आज यहां गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में आज प्रचंड लू चलेगी। मौसम विभगा ने मंगलवार को प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, बांदा समेत कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अभी दो दिन तक सिर्फ पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। लेकिन 20 और 21 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून के आगे बढ़ने के बाद ही यूपी में मॉनसून के बढ़ने की स्थिति साफ हो पाएगी।

End of Feed