UP-बिहार में आएगी आंधी कड़केगी बिजली, 15 अगस्त को झूमकर बरसेंगे बादल; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP-Bihar Ka Mausam, 15 August 2025 Ka Mausam : उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को तेज मानसूनी गतिविधियां होने की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात होने के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा?

UP-Bihar Ka Mausam, 15 August 2025 Ka Mausam : उत्तर भारत में मानसून अपनी रफ्तार कायम किए हुए है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सो में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले कुछ दिन तक मौसम काफी सुहावना रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में बारिश की रफ्तार थमने से उमस और गर्मी भी परेशान कर रही है। आईएमडी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 15 अगस्त को दिनभर मौसमी गतिविधियां जारी रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश छुट्टी का मजा दोगुना कर सकती है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास रहेगा, जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने रहेंगे, जो कटरी डूब क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। आइये जानते हैं दोनों राज्यों में कहां-कहां अधिक वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

UP-Bihar Ka Mausam

यूपी बिहार का मौसम

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में आज मौसम का मिजाज काफी ठंडा है। कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने बिहार के 18 जिले में आंधी तूफान के साथ ठनका गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा, लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। 15 अगस्त के दौरान राजधानी पटना खगड़िया, किशनगंज, जमुई, नवादा, नालंदा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, जहानाबाद, गयाजी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, शेखपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में भीषण आंधी चलने के साथ बादलों के गड़गड़ाने, बिजली कड़कने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।

End of Feed