Lucknow Weather: सावन में खूब बरस रहे मेघ, इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। सोमवार को भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

Lucknow Weather: लखनऊ में मॉनसून मेहरबान है। यहां पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में कही तेज, तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं जियामऊ में करीब तीन घंटे तेज पानी बरसा। बारिश के चलते अयोध्या रोड पर केवल चार पहिया वाहन ही नजर आए। बाइक सवार लोग बारिश से बचते नजर आए। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

End of Feed