यूपी में गर्मी ने मचाया तांडव! पूर्वांचल में लू का रेड अलर्ट, चढ़ते पारे से रात में भी राहत नहीं

आज का मौसम यूपी, 12 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में दिन के साथ ही रात का पारा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को कानपुर में सबसे गर्म रात रही। आज यूपी के कई शहरों में आज लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। यहां दिन में सूरज आग उबल रहा है। वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश में दिन के साथ ही रात का पारा भी चढ़ रहा है। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक मौसम के हालात ऐसे ही रहने की संभावना है। आज के मौसम की बात करें तो बुधवार को यूपी के कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Weather Heat wave

यूपी में आज के मौसम का हाल

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। यूपी में आज कई जगहों पर तीव्र लू और लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में हीटवेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। आज प्रदेश के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदासनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों शामिल हैं।

End of Feed