बारिश, तेज हवाएं, बिजली की गरज और ओले... यूपी के कई जिलों में आज बिगड़ेगा मौसम; IMD ने जारी किया अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 12 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने, तेज झोंकेदार हवाएं चलने और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कल भी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते फिलहाल यूपी में मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से भी राहत बनी हुई है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम भी सुहावना हो गया है। अगले 48 घंटों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

Meta AI

Meta AI

कल भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

आईएमडी के अनुसार कल यानी 13 अप्रैल को भी यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बिजली गिरने और बादल गरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में अचानक 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद 24 घंटों के दौरान मामूली गिरावट होने के आसार हैं। फिर धीरे-धीरे तापमान 3 से 4डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

End of Feed