UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू, 8 डिग्री तक गिरा पारा, कल शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 10 December 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज 40 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार को सबसे कम तापमान बुलंदशहर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिसंबर का महीना बीतने के साथ ही उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। साथ ही तापमान में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। आज प्रदेश में सबसे कम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अभी धूप निकलने के चलते ठंड से थोड़ी राहत बनी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में रातें और सर्द हो जाएंगी। यूपी में शीतलहर भी शुरू होने वाली है। 11 दिसंबर को मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। आगामी दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड की भी शुरुआत हो सकती है।

Winter

यूपी में ठंड

इन जिलों में आज कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबांकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहरानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजौनर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में देर रात और तड़के सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

End of Feed