यूपी में प्रचंड गर्मी से निजात दिलाएगी बारिश! अगले तीन दिन बरसेंगी राहत की बूंदे, जानें कब दस्तक देगा मॉनसून

आज का मौसम यूपी, 1 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौझार पड़ सकती है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जानें यूपी में मॉनसून कब से दस्तक देने वाला है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से झूझने के बाद अब उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। यूपी के कई जिलों में आसमान से राहत की बूंदे बरसने वाली है। यहां की भीषण गर्मी से बेहेाल लोग बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका यह इंतजार खत्म होने के करीब है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यूपी में अलर्ट जारी किया है। जिससे कई जिलों में लोगों को प्रचंड गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने के आसार हैं। आज के मौसम की बात करें तो 1 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

आज बूंदाबांदी के आसार

उत्तर प्रदेश में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की बूंदबांदी भी होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में गर्मी से हल्की राहत महसूस हो सकती है। यहां आज बादलों की आवाजही लगी रहेगी। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इसके अलावा आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर पूरे प्रदेश में गर्म रहने वाले हैं। इन जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रह सकता है।

End of Feed