7th Pay Commission: 16 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, यहां जल्द बढ़ सकती है सैलरी; 11 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 09:12 AM IST

7th Pay Commission Latest News in Hindi: इतना ही नहीं, राज्य सरकार के बढ़े हुए डीए के पेमेंट के आदेश के साथ ही प्रदेश सरकार के पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत के इजाफे का आदेश भी रहेगा। सूबे में पेंशन पाने वालों की संख्या 11 लाख से अधिक बताई जाती है।

7th Pay Commission Latest News in Hindi: जून 2023 से उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह मिल सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जून में दी जाने वाली मई की सैलरी के साथ चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) मुहैया कराने की तैयारी में है। संभावित इजाफे के बाद कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 42 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि मौजूदा समय में यह 38 फीसदी है।

rupees

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने इस बारे में बताया कि राज्य कर्मचारियों को जून से दिए जाने वाले बढ़े वेतन से संबंधित फाइल सूबे के वित्त विभाग ने रेडी कर ली है। ऐसा बताया गया है जल्द ही यह फाइल सीएमओ में योगी आदित्यनाथ के पास जाएगी। वैसे, यह भी कहा गया कि वृद्धि वाले डीए का पेमेंट मई की सैलरी के साथ कैश किए जाने का ऑर्डर इसी माह के तीसरे हफ्ते तक तय हो सकता है।

End of Feed