Ayodhya News: रामलला की 3 मूर्तियां हो रहीं तैयार, 'जो मूर्ति प्रभु श्रीराम चुनेंगे, वही गर्भगृह में होगी स्थापित'

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा- रामलला की तीन मूर्तियां तैयार हो रही हैं। इनमें एक मूर्ति गर्भगृह में विराजेगी। उन्होंने, कहा-जो मूर्ति प्रभु श्रीराम चुनेंगे, वही मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी।

अयोध्या: भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर की मूर्तियां कब तक तैयार होंगी और कौन सी मूर्ति कहां स्थापित की जाएगी, इसको लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने, कहा-रामलला की 3 मूर्तियां नवंबर तक बनकर तैयार होंगी। उनमें से जो मूर्ति प्रभु श्रीराम चुनेंगे, वही मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी।

Ram Mandir

राममंदिर प्रतिकात्मक

चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में रामलला बाल स्वरूप में विराजेंगे। 4 फीट 3 इंच की रामलला की 3 मूर्तियां देश के बड़े मूर्तिकार तैयार कर उसे अंतिम रूप देंगे। नवंबर तक रामलला की मूर्तियां बनकर तैयार हो जाएंगी। मूर्तियां कर्नाटक और राजस्थान के मूर्तिकार मिलकर बना रहे हैं।

End of Feed