Banda: पुरानी रंजिश को बदमाशों ने दिया अंजाम, खेत से लौट रहे युवक को मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 12:53 PM IST

Crime In Banda Up: दिवली गांव में खेत में से काम कर वापस लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों का युवक से कोई पुराना विवाद था, जिसके चलते बदमाशों ने युवक की जान लेने की कोशिश की। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सभी बदमाश मौके फरार हो गए।

Crime In Banda Up: यूपी के बांदा में नरैनी थाना अंतर्गत दिवली गांव में खेत से काम कर वापस लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को देखकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी पहुचें। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस को सूचित करने के बाद परिजन ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

Banda: पुरानी रंजिश को बदमाशों ने दिया अंजाम, खेत से लौट रहे युवक को मारी गोली

Banda: पुरानी रंजिश को बदमाशों ने दिया अंजाम, खेत से लौट रहे युवक को मारी गोली (रप्रतीकात्मक तस्वीर)

कई साल पुराना था विवाद

दरअसल, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश के कारण युवक से उसकी जान लेने की कोशिश की। वहीं, घायल युवक पुष्पेंद्र के मुताबिक यह विवाद कई साल पुराना है। गुरुवार 21 सितंबर को जब वह खेत से काम कर वापस घर लौट रहा था, तभी गांव के 3 लोग घात लगाए बैठे हुए थे। 3 बदमाशों में से एक के पास तमंचा था। उसने उसी तमंचा से युवक को गोली मारी, जिससे गोली युवक के पैर में जा लगी।

End of Feed