UP में आंधी-तूफान का अटैक, 15 लोगों की मौत; CM योगी ने दिए ये निर्देश

यूपी में 21 मई की रात तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली के साथ बारिश ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। खराब मौसम की चपेट में आने से राज्य भर में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। विभिन्न जिलों में दीवारें, पेड़, होर्डिंग और अवैध यूनिपोल गिरने से बहुत लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी ने राहत बचाव कार्य जारी करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार/गुरुवार की दरम्यानी रात तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ उखड़ने तथा दीवार और खम्बे गिरने की घटनाओं में एक सिपाही समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा अनेक अन्य जख्मी हो गये। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के मद्देनजर सम्बन्धित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एटा में आंधी-तूफान के कारण हुई दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई तथा 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तूफान के कारण कई इमारतें भी ढह गईं।

Rain in Uttar Pradesh

(फाइल फोटो)

परिवार पर गिरा टीन शेड

उनके मुताबिक, जलेसर कोतवाली क्षेत्र के महानमई गांव में तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के छह सदस्य एक दीवार और टिन शेड के ढहने से मलबे में दब गये। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नगला लोढ़ा में एक चिलर प्लांट का एक हिस्सा आंधी-तूफान के बीच अचानक ढह गया और उसके मलबे में दबने से विवेक (35) और पुष्पेंद्र (45) नामक व्यक्तियों की मौत हो गयी।

End of Feed