'युद्ध काल हो या शांति काल...', मॉक ड्रिल कार्यक्रम में CM योगी बोले- 45,000 होमगार्ड की भर्ती की चल रही प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर लखनऊ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का यह मॉक ड्रिल हम सबको सम और विषम परिस्थितियों के प्रति हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित करता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर लखनऊ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान, उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से भारत माता के महान सपूत भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पावन जयंती जिसे पूरा देश दिवस के रूप में आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर नेताजी के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से ये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार: @myogiadityanath)

मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट का जो भाव आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हम सब भारतवासियों को दिया था। नेशन फर्स्ट के उनके भाव के अनुरूप उन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए आजाद फौज का गठन किया। उन्होंने भारत की नारी शक्ति की सामर्थ्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के रूप में उस समय देश को इस सामर्थ्य से अवगत कराया था। भारत के अंदर हो या भारत के बाहर हो जहां कहीं भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे उन्होंने भारत की आजादी के लिए जो योगदान किया हर भारतवासी उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है और एक राष्ट्र नायक के रूप में उन्हें अपना सम्मान प्रदान करता है। |

End of Feed