लखनऊ में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम, 21 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में एकतरफा प्यार को लेकर हुए विवाद में दो कसाइयों और एक फोटोग्राफर ने मिलकर एक युवक को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और चंद घटों में 21 वर्षीय अल्मास की हत्या के आरोपियों को ढुंढ निकाल और उन्हें गिरफ्तार किया।

Lucknow Murder: लखनऊ में एकतरफा प्यार को लेकर हुए विवाद में पिछले दिनों एक 21 वर्षीय एक युवक की हत्या की गई थी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने दो पेशेवर कसाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में हुई और शव की पहचान होने के कुछ ही घंटों के भीतर मामला सुलझा लिया गया।

Crime News.

लखनऊ में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम

घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुलझाया मामला

पुलिस अधिकारी ने अनुसार मृतक की पहचान अल्मास के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि मोहनलालगंज पुलिस और सर्विलांस प्रकोष्ठ (दक्षिण क्षेत्र) की एक संयुक्त टीम ने गणेश खेड़ा इलाके से तीनों आरोपियों रमजान, अरमान और सूरज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की छड़ी, मृतक का मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की।

End of Feed