लखनऊ में युवती से हैवानियत; कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया यौन उत्पीड़न, दिल्ली में दर्ज हुई 'जीरो FIR'

Lucknow News: लखनऊ के मेदांता अस्पताल के पास दिल्ली की एक युवती से उसके परिचितों द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के आनंद विहार थाने में दर्ज 'Zero FIR' के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कुछ परिचितों पर एक युवती को दिल्ली से लखनऊ लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार थाने में जीरो FIR दर्ज की गई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Lucknow sexually assault case zero fir

दिल्ली से लखनऊ लाकर युवती से दरिंदगी

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 को लखनऊ स्थित महिला अपराध एवं सुरक्षा मुख्यालय को नई दिल्ली के आनंद विहार थाने से इस 'जीरो FIR' के संबंध में आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके कुछ जानने वाले लोग उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली से लखनऊ लेकर आए थे। यहां लखनऊ के मेदांता अस्पताल के पास आरोपियों ने उसके कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। नशीला पेय पीने के बाद जब युवती बेहोशी की हालत में आ गई, तो आरोपियों ने उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

End of Feed