Lucknow: कैसरबाग कचहरी में वकीलों के अवैध चेंबर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल के सामने वकीलों का हंगामा

लखनऊ की कैसरबाग कचहरी में हाईकोर्ट के आदेश पर वकीलों के अवैध चेंबरों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। भारी पुलिस और PAC बल की तैनाती के बीच वकीलों ने जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कैसरबाग कचहरी में रविवार को उस समय तनाव देखने को मिला, जब नगर निगम लखनऊ की टीम भारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माणों को गिराने पहुंची। हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम के बुलडोजर वकीलों के अवैध चेंबरों और अतिक्रमण पर चले। इस दौरान एक तरफ नगर निगम की टीम ढांचों को ध्वस्त कर रही थी, तो दूसरी तरफ कार्रवाई से नाराज वकीलों ने कचहरी के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नगर निगम लखनऊ ने पहले ही तकरीबन 300 से अधिक अवैध चेंबरों की मार्किंग कर ली थी। संबंधित वकीलों को चेंबर खाली करने और अवैध निर्माण हटाने के लिए पहले ही औपचारिक नोटिस जारी किए गए थे। तय मियाद खत्म होने के बाद रविवार की सुबह नगर निगम का दस्ता दलबल और बुलडोजर मशीनों के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंचा।

Lucknow Kaiserbagh Kachhari Buldozer Action

अवैध चेंबरों पर चले बुलडोजर

वकीलों की नाराजगी

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था जिसके बाद नगर निगम ने दो बार कार्यवाही कर लगभग 70 चेंबर्स हटा दिए थे, बाकी को नोटिस भी दिया था और आज बचे हुए चेंबर्स भी हटाए जा रहे है। नगर निगम की सूची में इनकी संख्या 72 है, जबकि वकीलों का कहना है कि लगभग 300 चेंबर्स हटाए जा रहे हैं। वकील मांग कर रहे हैं कि सरकार और कोर्ट दोनों को पहले दूसरी जगह देने की व्यवस्था करनी चाहिए थी, उसके बाद चेंबरों को हटाना चाहिए था। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि जानबूझकर 2000 वकीलों को सड़क पर आने को मजबूर किया गया है, अब कैसे विधिक कार्य हो पाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध चैंबर और अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ अभियान चला रही है।

End of Feed