‘मां मुझे बचा लो..’ मदद की गुहार के बीच थमी शहजान की सांसें; लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के बेटे की मौत

लखनऊ के भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 लोगों में बाराबंकी का मोहम्मद शहजान भी शामिल है। जिसकी दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के दौरान उसने अपनी मां को फोन कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कुछ ही देर बाद कॉल कट गया। देर रात शव घर पहुंचने पर परिवार और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस भयावह हादसे में बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे निवासी मोहम्मद शहजान की भी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग और धुएं के बीच फंसे शहजान ने अपनी मां को आखिरी बार फोन किया था और मदद की गुहार लगाई थी।

Lucknow fire

परिजनों ने बताया कि शहजान ने उन्हें कॉल किया था और घबराई हुई आवाज में अपनी मां से कहा, “मम्मी, बचा लीजिए मुझे...” इसके बाद फोन अचानक कट गया। परिवार ने दोबारा उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। बाद में उन्हें पता चला कि इमारत में लगी भीषण आग और धुएं ने उनके बेटे की जान ले ली।

End of Feed