LPU के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पथराव, छात्रों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई,कई पुलिसकर्मी घायल

छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म को लेकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। दरअसल, पुलिस ने हॉस्टल की ओर जाने वाले रास्ते पर यूनीवर्सिटी की दीवाल में लगे गेट को बंद कर दिया था। जिसके बाद छात्रों ने उसे खुलवाने की कोशिश की, जब पुलिस नहीं मानी तो उग्र हुए छात्रों ने हंगामा कर दिया।

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रविवार तड़के छात्रों के प्रदर्शन के बाद तनाव बढ़ गया। यहां रविवार शाम को एक बार फिर छात्र उग्र हो गए। पुलिस के मुताबिक, छात्रों ने शाम में कैंपस में तोड़फोड़ की, कई जगह आगजनी की और दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। यह प्रदर्शन एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की खबर के बाद शुरू हुआ। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए इसे अफवाह बताया है।

LPU में फिर उग्र हुए छात्र

LPU में फिर उग्र हुए छात्र

शाम को फिर उग्र हुए छात्र

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म को लेकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। दरअसल, पुलिस ने हॉस्टल की ओर जाने वाले रास्ते पर यूनीवर्सिटी की दीवाल में लगे गेट को बंद कर दिया था। जिसके बाद छात्रों ने उसे खुलवाने की कोशिश की, जब पुलिस नहीं मानी तो उग्र हुए छात्रों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। इस झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

End of Feed