पंजाब विधानसभा में गूंजा LPG की किल्लत का मामला, केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश

पंजाब विधानसभा में बुधवार को एलपीजी किल्लत के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार के खाद्य मंत्री लालचंद कटारुचक्क द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव लाया गया है।

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में बुधवार को एलपीजी किल्लत के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार के लाल चंद कटारूचक्क द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव लाया गया है। इस दौरान पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब भारत और पंजाब में भी दिखाई देने लगा है। मंत्री ने सदन में बताया कि इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई में दिक्कतें सामने आने लगी हैं। इसलिए आज सदन में निंदा प्रस्ताव पेश लाया जा रहा है।

Punjab LPG

पंजाब विधानसभा में उठा एलपीजी संकट का मुद्दा (फोटो-Istock-Twitter)

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और इसका प्रभाव आम लोगों तक भी पहुंच सकता है। इस प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रखा गया। अब इस निंदा प्रस्ताव पर वीरवार को विधानसभा में मतदान होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed