LPG Crisis: ईरान-इज़राइल से युद्ध से एलपीजी गैस की किल्लत, लकड़ी-कोयले की बढ़ी डिमांड; होटल-रेस्टोरेंट मालिक परेशान

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी के कारण होटल मालिकों ने पठानकोट में मीटिंग की। होटल मालिकों का कहना है कि फूड इंडस्ट्री 24 घंटे काम करती है और गैस की कमी से न केवल कारोबार प्रभावित होगा।

पठानकोट : अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार पर पड़ने लगा है। गैस की कमी को लेकर होटल मालिकों और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच पंजाब के पठानकोट में इस मुद्दे को लेकर होटल मालिकों ने एक बैठक भी की।

Pathankot Hotel Owners Meeting

पठानकोट में होलट मालिकों की मीटिंग

बैठक में कारोबारियों ने कहा कि यदि जल्द ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो होटल उद्योग को गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। उनका कहना है कि गैस की कमी का असर सिर्फ होटल कारोबार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका भी प्रभावित हो सकती है।

End of Feed