बहन से थे प्रेम संबंध, भाई ने हाथ-पैर बांधे और प्रेमी का कर दिया...

मृतक के हाथ और पैर जूतों के फीतों से बंधे हुए थे तथा उसके गले में रुमाल लिपटा हुआ था। सिर पर तेज धार वाले हथियार के तीन घाव के निशान भी पाए गए।

दिल्ली : दिल्ली में दो दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण किशोर का आरोपियों में से एक की चचेरी बहन के साथ प्रेम संबंध होना था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित का शव उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित मुनक नहर से बरामद किया गया। मृतक का शव उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित मुनक नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान अंकित (18) के रूप में हुई है। वह सदर बाजार का रहने वाला था और 18 नवंबर से गुलाबी बाग इलाके से लापता था। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन आया जिसके बाद 22 नवंबर को हैदरपुर जल शोधन संयंत्र के पास उसका शव मिला।

Murder

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पीड़ित के हाथ और पैर जूतों के फीतों से बंधे हुए थे तथा उसके गले में रुमाल लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि उसके सिर पर तेज धार वाले हथियार के तीन घाव के निशान भी पाए गए। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed