'सनातन को बांटने वाले बर्दाश्त नहीं', छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री का फूंका पुतला; राम-कृष्ण पर कही थी ये बात

रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी नेताओं ने बयान के बाद छतरपुर में सनातन धर्म और यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।

छतरपुर : शिवपुरी जिले के करैरा में श्री राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भगवान कृष्ण के स्वरूप, उनके खड़े होने और 'टेढ़े' होने को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें जमकर घेरा तो वहीं उनके गृह जनपद छतरपुर में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सनातन धर्म और यादव समाज ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

Dhirendra Krishna Shastri effigy burn in chhatarpur

छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री का फूंका पुतला

क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री

शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि श्रीराम सीधे हैं, जबकि श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा, बांसुरी और वृंदावन का उल्लेख करते हुए अयोध्या और वृंदावन की तुलना भी की थी।

End of Feed