क्या कभी सच में लंदन से कलकत्ता तक चलती थी बस? रूट और किराया भी जान लीजिए

लंदन से कोलकाता तक चलने वाली ऐतिहासिक बस सेवा दुनिया की सबसे लंबी सड़क यात्रा मानी जाती थी। यूरोप और एशिया के कई देशों से होकर गुजरती थी यह बस। इस यात्रा में 110 दिन तक का समय लगता था। यह सेवा ‘हिप्पी ट्रेल’ का अहम हिस्सा बन गई थी और यात्रियों के लिए आउट ऑफ द वर्ल्ड अनुभव थी।

क्या आपने कभी भारत से लंदन तक सड़क मार्ग से यात्रा करने के बारे में सोचा है? मतलब बस, कार या मोटरसाइकिल से यात्रा? खैर आपने सोचा हो या न सोचा हो, हाल के वर्षों में कई लोगों ने अपनी 4X4 कार और कुछ लोगों ने बाइक से भी यह सफर किया है। लेकिन हम Youtube के दौर के इन यात्रियों की बात नहीं कर रहे हैं। यहां बात हो रही है कलकत्ता (आज कोलकाता) और लंदन के बीच चलने वाली बस सेवा की। जी हां, एक समय ऐसी बस सेवा उपलब्ध थी, जो बाद में बंद हो गई। आज भले ही ऐसी कोई बस सेवा मौजूद नहीं हो, लेकिन देश की आजादी के बाद एक दौर ऐसा भी था, जब आप कलकत्ता से बस में सवार होकर लंदन तक जा सकते थे। चलिए जानते हैं इस अद्भुत बस यात्रा के बारे में।

london to calcutta bus service

मौज-मस्ती में पूरी जाती थी 110 दिन की यात्रा

कोलकाता और लंदन के बीच की यह बस सेवा आज के मुकाबले काफी धीमी रफ्तार वाली थी। यह यात्रा उस समय के लिहाज से भी रफ्तार में धीमी थी। लंदन-कलकत्ता-लंदन कोच रूट 21 साल तक चला। यह बस सेवा उस समय एक अनोखी यात्रा थी। इस यात्रा में नोस्टाल्जिया भी था और यह यात्रा एक तरह से अपने आप में किवदंति भी थी। यह उस समय की बात है जब लंबे-चौड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे मौजूद नहीं थे। तब विभिन्न देशों के बॉर्डरों पर आज जैसी सख्ती नहीं थी और यात्रा करना खोज करने जैसा था, न कि कठिन सवालों के जवाब देने जैसा।

End of Feed