Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर चुनाव, देखें किसके बीच है मुकाबला

Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Tikamgarh, Damoh, Khajuraho, Satna, Rewa, Hoshangabad: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल यानी शुक्रवार होना है। दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर मतदान होने हैं। इनमें टीकमगढ़ (Tikamgarh), दमोह (Damoh), खजुराहो (Khajuraho), सतना (Satna), रीवा (Rewa) और होशंगाबाद (Hoshangabad) लोकसभा सीटें शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन सीटों पर किसका-किससे मुकाबला है।

Lok Sabha Election 2024: देश में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं, अब दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान होना है। आइए जानते हैं कि दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की किन सीटों पर चुनाव होने हैं और उन सीटों पर कौन-कौन चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही शुक्रवार को जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उन पर पिछले लोकसभा चुनाव में कैसा रिजल्ट था। बता दें दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर मतदान होने हैं। इनमें टीकमगढ़ (Tikamgarh), दमोह (Damoh), खजुराहो (Khajuraho), सतना (Satna), रीवा (Rewa) और होशंगाबाद (Hoshangabad) लोकसभा सीटें शामिल हैं।

MP Chunav (1)

दूसरे चरण में इन सीटों पर चुनाव।

टीकमगढ़ लोकसभा सीट

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अलग हुई थी और टीकमगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र कुमार को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में वीरेंद्र कुमार को 6,72,248 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी अहिरवार किरण को 3,24,189 मत प्राप्त हुए थे। इस बार इस सीट से भाजपा ने जहां वीरेंद्र कुमार को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने युवा चेहरा पंकज अहिरवार को उतारा है।

End of Feed