शहर

Operation Sindoor के बाद जम्मू-कश्मीर में लगे 'भारत माता की जय', 'इंडियन आर्मी जिंदाबाद' के नारे

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। इस एयरस्ट्राइक के बाद एक तरफ पाकिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है और दूसरी तरफ कश्मीर में लोग इससे खुश हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद भारत माता की जय और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

Image

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में लगे भारत माता की जय के नारे

Photo : ANI

भारतीय सेना ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक किया है। इस तरह से भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। इस एयरस्ट्राइक के बाद हर तरफ से भारतीय सेना की तारीफ हो रही है। जिस जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा था। उसी जम्मू-कश्मीर के लोग पाकिस्तान और PoK में एयरस्ट्राइक के बाद भारत माता की जय और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई की खबर लगने के बाद सुबह होते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और भारतीय सेना की जयजयकार करने लगे। इस भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कहा कि हम भारतीय सेना की इस कार्रवाई से काफी खुश हैं। हम पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने कहा, 'इस बार सुबूतों के साथ पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की गई है। इस बार कोई भी एयर स्ट्राइक का सुबूत नहीं मांगेगा। हम भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, जहां भी फौज को हमारी जरूरत पड़ेगी हम अखनूर के लोग पूरी तरह से उनके साथ हैं।'

स्थानीय लोगों ने कहा कि सभी लोग चाहते थे कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया जाए। आज भारतीय सेना ने यह कर दिखाया है, इससे हम खुश हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article