LIVE

Severe Heat Wave Updates: पंजाब में भीषण गर्मी और हीटवेव, यूपी के 30 जिलों में बारिश की संभावना

Varsha KushwahaUpdated Jun 3, 2024, 06:38 IST

Severe Heat Wave Updates: पंजाब में भीषण गर्मी और हीटवेव, यूपी के 30 जिलों में बारिश की संभावना
Severe Heat Wave Updates: पंजाब में भीषण गर्मी और हीटवेव, यूपी के 30 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। प्रदेश के एक हिस्से में बारिश की संभावना है तो वहीं दूसरे हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप। भीषण गर्मी के बीच पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी है। झारखंड में पिछले 24 घंटे में हीटवेव के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है।

इसके अलावा अन्य शहरों के मौसम के हाल इस प्रकार हैं -

JUN 02, 2024 20:14 IST

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली कुछ राहत

राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11-11 मिमी, जबकि सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज हवाएं तथा हल्की-मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है।
JUN 02, 2024 20:11 IST

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने एर्णाकुलम में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया

दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण केरल के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के एर्णाकुलम जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 'ऑरेंज' अलर्ट का मतलब है 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में जिले के अलग-अलग स्थानों पर 'बहुत भारी बारिश' होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पतानमथिट्टा, अलप्पुझा, इडुकी और वायनाड जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 'येलो' अलर्ट का मतलब है छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश होना।
JUN 02, 2024 18:04 IST

भीषण गर्मी के बीच मई में एसी की बिक्री दोगुनी हुई

भीषण गर्मी के बीच मई में एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। प्रमुख एसी विनिर्माता कम ऊर्जा खपत वाले मॉडल के भंडार में कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा विनिर्माताओं को बढ़ती मांग की वजह से एसी लगाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी समेत कई जगह पर पारा 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। वहीं, एसी विनिर्माता असाधारण मांग से निपट रहे हैं, और इस महीने में अबतक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की गई है।
JUN 02, 2024 16:23 IST

दिल्ली में इस हफ्ते किस-किस दिन आंधी-बारिश, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबक 3 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दिन दिल्ली वालों को आंधी-बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
JUN 02, 2024 15:13 IST

यूपी में गिरेगा तापमान, हीटवेव से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में प्री मानसून बारिश के रूप में चार जून के आसपास बादल छाने व हल्की बूंदा बांदी की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताह में यूपी में दिन का तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं तो रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। है।
JUN 02, 2024 13:30 IST

ओडिशा में हीटवेव का कहर जारी, लू लगने के 9 लोगों की मौत

ओडिशा में शनिवार को भी लू का कहर बरकार रहा। जहां लू से नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने लू के संकट से निपटने के प्रयासों को तेज कर दिया है।
JUN 02, 2024 13:23 IST

झारखंड में हीटवेव से 13 और वज्रपात से 8 की मौत; IMD का अलर्ट जारी

झारखंड के कई इलाकों में शनिवार को लू का कहर बरसता रहा। ऐसे में भीषण गर्मी की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे के दौरान लू से पलामू में नौ, चतरा में दो, गढ़वा और चाईबासा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
JUN 02, 2024 09:16 IST

बिहार में हीट वेव लाइव अपडेट्स: लू का अलर्ट जारी

बिहार के लोग भीषण गर्मी के साथ लू की मार भी झेल रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोग बारिश की राह देख रहे हैं। मौसम विभाग ने बिहार में लू का अलर्ट जारी किया है।
JUN 02, 2024 08:39 IST

पंजाब हीट वेव लाइव अपडेट्स: भीषण गर्मी और लू से परेशान लोग

पंजाब में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला अभी जारी है। जहां कुछ प्रदेशों में बारिश की संभावना है, वहीं पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी है। मानसून से पहले पंजाब के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं।
JUN 02, 2024 08:08 IST

झारखंड में हीटवेव

झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोग बारिश के इंतजार में है। यहां बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में पलामू में 9, चतरा में 2 और चाईबासा में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
JUN 02, 2024 07:07 IST

एमपी में कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश

एमपी में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं 21 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की बदलती इस चाल में एक तरफ बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ लोग गर्मी में झुलसते दिखेंगे।
JUN 02, 2024 08:28 IST

Delhi: हीटवेव से राहत देने के लिए आई बारिश

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की बौछार हुई, जिससे तापमान में कुछ कमी आई। लेकिन गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। चिलचिलाती गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।दिल्ली में होगी राहत की बारिश

दिल्ली में होगी राहत की बारिश
JUN 02, 2024 06:00 IST

हीटवेव से बचने के लिए शिमला पहुंचे पर्यटक

JUN 02, 2024 08:27 IST

यूपी के 30 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होते दिख रहे हैं। यूपी के 75 जिलों में से 30 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में हीटवेव की स्थित बनी रहेगी। इस दौरान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की आशंका है। कहीं लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी तो वहीं कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा।

भीषण गर्मी में बारिश का अलर्ट भीषण गर्मी में बारिश का अलर्ट
JUN 02, 2024 06:05 IST

हरियाणा में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का कहर

हरियाणा में भी हीटवेव का सिलसिला जारी है। लेकिन इस बीच हरियाणा के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जहां तीन जिलों का मौसम सुहावना रहेगा, वहीं अन्य जिलों में लोग झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे होंगे।
JUN 02, 2024 06:06 IST

यूपी में हीटवेव से 100 से अधिक लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में गर्मी और हीटवेव के कारण तीन दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यूपी सहित, बिहार, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों में भी हीटवेव के कारण लोगों की मौत हो रही है।