अयोध्या राम मंदिर, 21 जनवरी 2024 Ayodhya Ram Mandir HIGHLIGHTS : रोशनी से जगमगाए राजसदन और पुराने मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के दिन 'आप' निकालेगी शोभायात्रा
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने अयोध्या राम मंदिर पर दी प्रतिक्रिया
#WATCH भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "...कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है... प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बहुत उत्साह है।" pic.twitter.com/C8JRb3JJ2U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या पहुंचे रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत, शेफाली शाह
भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत, शेफाली शाह, अभिनेता पवन कल्याण एवं रणदीप हुड्डा अयोध्या पहुंच गए हैं। समारोह में आमंत्रित दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और संगीतकार शंकर महादेवन को लखनऊ हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वे मंदिर शहर के लिए रवाना हुए। समारोह के लिए आमंत्रित किये गए 8,000 से अधिक लोगों की लंबी सूची में, प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं।विश्वभारती ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को विश्वभारती आधे दिन के लिए बंद रहेगी। एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विश्व भारती की प्रवक्ता महुआ बंद्योपाध्याय ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार, विश्वविद्यालय की सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं अपराह्न 2.30 बजे तक निलंबित रहेंगी।अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव जैन समुदायों के लिए स्वर्णिम क्षण
राम मंदिर में राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जैन मुनि भी उत्साहित हैं क्योंकि अयोध्या जैन धर्म की मूल भूमि है और इस पवित्र नगरी का भारी विकास होने की उन्हें उम्मीद है। पीठाधीश दिगंबर जैन तीर्थ रवींद्र कीर्ति जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हैं जिनमें से प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्मभूमि अयोध्या है। उनके बाद, चार तीर्थंकर भी अयोध्या में जन्मे।”मुख्यमंत्री योगी ने राम कथा पार्क में ली सेल्फी
जयपुर में भी 'प्राण प्रतिष्ठा' को लेकर तैयारियां जोरों पर, लोगों ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
राम मंदिर पर बोले आया राजा भैया का बयान
अयोध्या में बुंदेलखंड के राई लोक नृत्य की हुई प्रस्तुति
#WATCH उत्तर प्रदेश: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में बुंदेलखंड के 'राई लोक नृत्य' की प्रस्तुती की गई। pic.twitter.com/8ymg7iMMs9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दी अपनी प्रतिक्रिया
#WATCH उत्तर प्रदेश: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं और वहां उपस्थित होने और भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक हैं। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है..." pic.twitter.com/D0J7Jn99Q3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
कल का दिन हर भारतीय के लिए है विशेष- सी.पी. राधाकृष्णन
#WATCH रांची: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन है चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई कुछ भी हो... कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक विशेष अवसर है... यह केवल राम मंदिर नहीं है, यह आत्मसम्मान का मंदिर है..." pic.twitter.com/jgAqWwIvJ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
सिर्फ देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को है इस पल का इंतजार- शंकर महादेवन
#WATCH लखनऊ: गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।" pic.twitter.com/AP6ASSsjko
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
शेफ संजीव कपूर ने कहा- मुझे निमंत्रण मिला खुद को भाग्यशाली समझता हूं
#WATCH अयोध्या: शेफ संजीव कपूर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचने पर कहा, "...बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं..." pic.twitter.com/Z0EWKelF5F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
विपक्ष के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
#WATCH अयोध्या: विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है...राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता...राम भारत की आत्मा हैं...राम के… pic.twitter.com/8PMRiYHv08
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
हिमाचल प्रदेश में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। pic.twitter.com/HzOqLjR73x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने दिल्ली से अयोध्या जा रहे यात्रियों ने विमान में गाया भजन
#WATCH दिल्ली से अयोध्या जा रहे विमान में यात्रियों ने राम भजन गाए। अयोध्या में कल राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। pic.twitter.com/fyHfjSH21w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
रोशनी से नहाए राजसदन और पुराने मंदिर
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या के पूर्व राजा का भव्य आवास राज सदन, विभिन्न मंदिर और अन्य इमारतें रोशनी से जगमगा उठे हैं। जिसके कारण अयोध्या में दीपावली जैसा माहौल बन गया है। इस समारोह के मद्देनजर अयोध्या को अच्छे से सजाया गया है। साथ ही राम पथ और धर्म पथ भी आकर्षण ढ़ग से सजे हैं।प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली में 'आप' निकालेगी शोभा यात्रा
दिल्ली में 22 जनवरी को आम आदमी पार्टी शोभा यात्रा निकालेगी। साथ ही पूरी दिल्ली में भंडारे का भी आयोजन करेगी। इस शोभायात्रा में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे।प्राण प्रतिष्ठा के बीच बढ़े साइबर धोखाधड़ी के मामले
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। साथ ही पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के 52 स्थानों पर होगी पार्किंग
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अयोध्या में 51 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर 22,825 वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। इन पार्किंग स्थलों को गूगल मैप पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि लोगों को पार्किंग ढूंढने के लिए परेशान न होना पड़े।लता मंगेशकर चौक पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात
अयोध्या राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। इस दिन को और ऐतिहासिक बनाते हुए रामलला के विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम और पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फूलों की वर्षा को लेकर सेना से वार्ता की जा रही है।प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंगल ध्वनि का भव्य वादन
प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 10 बजे से होगा मंगल ध्वनि का वादन। इसके लिए भारत के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक वाद्ययंत्र अयोध्या आए हैं।Ayodhya Ram Mandir Live: छठवें दिन का अनुष्ठान की तैयारी आज
पांचवें दिन के अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद आज छठे दिन के अनुष्ठानों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान औषधीय तरल पदार्थ से युक्त 114 कलशों का उपयोग कर देवताओं को शुद्धिकरण प्रक्रिया से शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद शाम में व्याहृति होम अनुष्ठान को किया जाएगा।भक्तों की भीड़ को देखते हुए 15 स्थानों पर हो रही पार्किंग व्यवस्था
अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारी की जा रही है। करीब 51 स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। यहां 22000 से अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पार्किंग स्थानों को गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा।प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की खूबसूरत फोटो रिलीज
Ayodhya: Stunning pictures of Ram Mandir released ahead of Pran Pratishtha
— ANI Digital (@ani_digital) January 20, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/i5Uq2NCgdj #RamMandirPranPratishta #Ayodhya #RamLalla pic.twitter.com/wO4mKpCawl
Ram Mandir Live: रामलला की तस्वीरे लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई
रामलला की गर्भगृह में स्थापित की गई मूर्ति की फोटो लीक हो गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तस्वीरे लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का विचार कर रही है।Ayodhya Live News: रोशनी से जगमगाया राम मंदिर
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर को फूलों और लाइटों से सजा दिया गया है। सजावट के बाद मंदिर को जगमगाते हुए देखा जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर को फूलों और लाइटों से सजा दिया गया है। सजावट के बाद मंदिर को जगमगाते हुए देखा जा सकता है।Ram Mandir Live: दीवानी न्यालय में अवकाश
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते कई राज्यों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने दीवानी न्यायालय में भी अवकाश की घोषणा की है।Ayodhya Ram Mandir Live: इंग्लैंड स्लो हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी
तरनतारन में AAP सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
AAP नेता की 'दुल्हन' निकली फर्जी PCS, 8 महीने बाद जेवर लेकर फरार, शादी में मंत्री से स्पीकर तक ने किया था भांगड़ा
नोएडा के सेक्टर-150 में स्लीपर बस में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट में 136 नामों पर फर्जी साइन का साया, BLA साहब पर फॉर्म-7 से नाम हटाने की कोशिश का आरोप, FIR दर्ज
Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल
© 2026 Times Horizon Private Limited
