LIVEAyodhya Ram Mandir, 19 जनवरी 2024 Highlight: 22 जनवरी को महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व पुडुचेरी में पूरे दिन का अवकाश, उज्जैन में तैयार किये गए पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए

Ayodhya Ram Mandir, 19 जनवरी 2024 Highlight: 22 जनवरी को महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व पुडुचेरी में पूरे दिन का अवकाश, उज्जैन में तैयार किये गए पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए
22 जनवरी को महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व पुडुचेरी में पूरे दिन का अवकाश। उज्जैन में तैयार किये गए पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए। त्रिपुरा में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आधे दिन बंद रहेगा मुद्रा बाजार। अयोध्या आने वालों के लिए CM योगी देंगे व्यवस्थाएं। अयोध्या राम मंदिर पहुंचे CM योगी। नेपाल के जनकपुर से 500 उपहार टोकरियां भेजी गईं अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज चौथा दिन है, राम मंदिर बनने के साथ ही सूर्यवंशी ठाकुर समुदाय के लोगों की 500 पुरानी प्रतिज्ञा पूरी हो गई है, देर रात रामलला की 51 इंच की श्यमाल मूर्ती अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई है, जिसकी पहले झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी और सुरक्षा का जायजा लेने सीएम योगी आज अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर के हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ, पढ़ें पल-पल की खबर....
‘प्राण प्रतिष्ठा': नगर, जिला अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित किए गए
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलजों में बिस्तर आरक्षित किए गए हैं तथा एम्स के विशेषज्ञों ने अयोध्या में स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में डॉक्टरों को आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया है।
22 जनवरी को महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व पुडुचेरी में पूरे दिन का अवकाश
अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर महाराष्ट्र तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने 22 जनवरी को पूरे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।
उज्जैन में तैयार किये गए पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तैयार किए गए पांच लाख लड्डू पांच ट्रकों में भरकर यहां से अयोध्या के लिए रवाना किया।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले रोशन हुआ राम मंदिर
राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या के राम मंदिर को रोशनी से सजाया गया।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: त्रिपुरा में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी
22 जनवरी को अयोध्या मंदिर के उद्घाटन समारोह के मौके पर त्रिपुरा सरकार ने कर्मचारियों के लिए आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।
Ayodhya Ram Mandir: UP की जेलों होगा प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
अयोध्या स्थित राममंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि 22 जनवरी के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उनकी बैरक में किया जाएगा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, कैदी विभिन्न सामान तैयार करने में व्यस्त हैं, जिन्हें समारोह के लिए भेजा जा रहा है और जेलों में उनके लिए 'रामकथा' और भजन सुनने की भी व्यवस्था की जा रही है।
Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजस्थान में आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश
अयोध्या में राम मंदिर में होने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर मद्देनजर 22 जनवरी को राजस्थान में आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उस दिन सभी राजकीय कार्यालयों में अपराह्न 2 बजे तक अवकाश रहेगा। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आधे दिन बंद रहेगा मुद्रा बाजार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण मुद्रा बाजार 22 जनवरी को सुबह ढाई बजे तक बंद रहेंगे। यह नौ बजे के बजाय अपराह्न ढाई बजे खुलेंगे। सरकार के 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया गया।
अयोध्या में राम मंदिर के लेटेस्ट विजुअल्स
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या आने वालों के लिए CM योगी देंगे व्यवस्थाएं
अयोध्या दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी ने व्यवस्थाएं को सुदृढ करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि एक साथ अयोध्या न पहुंचे वरना अव्यवस्था का माहौल होगा, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि, सरकार पूरी व्यवस्था कर चुकी है।
Ayodhya Ram Mandir:भगवान श्री राम को समर्पित पवन और रोहित तिवारी जी का ये भजन
Ayodhya Ram Mandir: नेपाल के जनकपुर से 500 उपहार टोकरियां भेजी गईं अयोध्या
नेपाल ने अपने नागरिकों से 22 जनवरी को आरती और विशेष पूजा करने के साथ-साथ उस दिन शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री रोकने का आह्वान किया है।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर पहुंचे CM योगी
Ayodhya Ram Mandir: नेपाल में भी शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री रोकने का आह्वान
श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा तैयार किए जा रहे लड्डू
उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की
देशभर में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उल्लास का माहौल है। भव्य आयोजनों की तैयारी चल रही है। अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर लिए लोग उत्सुक है। उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात भी की।
सीएम योगी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आमंत्रित महानुभावों के लिए जारी किया दिशा निर्देश
अयोध्या में स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाए गए हैं स्पीकर, बज रहे लगातार भजन