LIVE

Live Aaj Mausam Ka AQI 02 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, हरियाणा-ंपंजाब में बढ़ा प्रदूषण; जानें कहां कितनी खराब हवा

Pushpendra KumarUpdated Nov 2, 2024, 20:37 IST

मौसम में AQI क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 02 November 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: भारत के ज्यादा शहरों में प्रदूषण की परेशानी बढ़ती जा रही है। दिल्ली-एमसीआर में दिवाली के बाद हवा पूरी तरीके से जहरीली हो चुकी है। दिवाली के पटाखों से वायु मंडल में धुएं की मोटी परत जम चुकी है, जिससे लोगों को सांस लेने में समस्याएं हो रही हैं। राजधानी का एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिक एक्यूआई वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी करके कारकों के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे कम करने के उपाय खोजे जा सकें। आइये जानते हैं कि किन शहरों में कितना प्रदूषण है।

Live Aaj Mausam Ka AQI 02 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, हरियाणा-ंपंजाब में बढ़ा प्रदूषण; जानें कहां कितनी खराब हवा
Live Aaj Mausam Ka AQI 02 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, हरियाणा-ंपंजाब में बढ़ा प्रदूषण; जानें कहां कितनी खराब हवा

मौसम में AQI क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 02 November 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: भारत के ज्यादा शहरों में प्रदूषण की परेशानी बढ़ती जा रही है। दिल्ली-एमसीआर में दिवाली के बाद हवा पूरी तरीके से जहरीली हो चुकी है। दिवाली के पटाखों से वायु मंडल में धुएं की मोटी परत जम चुकी है, जिससे लोगों को सांस लेने में समस्याएं हो रही हैं। राजधानी का एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिक एक्यूआई वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी करके कारकों के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे कम करने के उपाय खोजे जा सकें। आइये जानते हैं कि किन शहरों में कितना प्रदूषण है।

NOV 02, 2024 20:37 IST

मुंबई में हवा का स्तर खराब

मुंबई में आज हवा का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। आज रात 8 बजे के करीब एक्यूआई 209 रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान सिवरी इलाके में सबसे अधिक एक्यूआई 321 दर्ज हुआ। जोकि बेहद खराब के स्तर में माना जाता है।
NOV 02, 2024 18:25 IST

दिल्ली में आनंद विहार की हवा गंभीर

दिल्ली में शाम 6 बजे के करीब एक्यूआई 336 दर्ज किया गया, जोकि बहुत खराब की श्रेणी में आता है। इस दौरान आनंद विहार में हवा का स्तर गंभीर रहा। यहां का एक्यूआई 407 दर्ज किया गया।
NOV 02, 2024 16:19 IST

गाजियाबाद का एक्यूआई बेहद खराब

गाजियाबाद में आज दोपहर 3 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा। आज एक्यूआई 324 दर्ज किया गया। इस दौरान इंदिरापुरम का एक्यूआई 301, लोनी का 366, संजय नगर का 342 और वसुधंरा का 287 एक्यूआई दर्ज हुआ।
NOV 02, 2024 13:55 IST

हरियाणा के इन शहरों में अधिक प्रदूषण

हरियाणा के अन्य स्थानों जैसे बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 218, भिवानी में 224, चरखी दादरी में 229, फतेहाबाद में 224, हिसार में 204, करनाल में 277, सिरसा में 251 और यमुनानगर में 243 दर्ज किया गया। सोनीपत में एक्यूआई 324 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
NOV 02, 2024 12:28 IST

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता खराब' श्रेणी में

रियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का प्रति घंटा अपडेट देने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा।
NOV 02, 2024 11:01 IST

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

दिल्ली में सुबह सतही हवाएं चलने से प्रदूषक तत्व तितर-बितर हुए और इससे वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का प्रति घंटा अपडेट देने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह एक्यूआई 290 दर्ज किया गया जो खराब की श्रेणी में आता है। शुक्रवार सुबह एक्यूआई 362 था।
NOV 02, 2024 09:43 IST

Delhi Air Pollution News: दिल्ली में दमघोंटू हवा... कैसे सुधरेंगे हालात ? | Latest News | Hindi News

NOV 02, 2024 08:42 IST

बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए घातक है पीएम 2.5

पीएम 2.5 सूक्ष्म कण आसानी से श्वसन प्रणाली में प्रवेश कर जाते हैं और विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं। शुक्रवार की सुबह छह बजे दिल्ली में पीएम 2.5 की सांद्रता 207.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। पीएम 2.5 की मौजूदगी की सुरक्षित सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।
NOV 02, 2024 06:16 IST

यमुना में छठ से पहले क्यों बढ़ा प्रदूषण?


भाजपा नेता ने दावा किया कि आईटीओ क्रॉसिंग पर भी ऐसी ही स्थिति है। वहां पर एक एसटीपी है, लेकिन यह यमुना में बहने वाले 50 एमएलडी मलजल में से केवल 10 एमएलडी का ही उपचार कर सकता है, जिससे शेष 40 एमएलडी मलजल बिना शोधन नदी में बहाया जा रहा है। आप ने एक बयान में कहा कि यमुना में प्रदूषण केवल दिवाली और छठ पूजा के दौरान ही बढ़ता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि भाजपा द्वारा ‘‘जानबूझकर रची गई एक साजिश’’ है।
NOV 02, 2024 06:15 IST

दिल्ली की सीएम आतिशी और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय स्वीकार करें विफलता-बीजेपी


सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को अब यह स्वीकार करना चाहिए कि दिवाली पर पटाखे जलाने को वायु प्रदूषण बढ़ने का कारण बताकर वे ‘सनातन’ परंपराओं और हिंदू भावनाओं को बदनाम कर रहे थे और हिंदू समुदाय से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने भी दावा किया कि दिल्ली की टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल वायु प्रदूषण को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रही है।
NOV 02, 2024 06:15 IST

क्षतिग्रस्त सड़कें दिल्ली में प्रदूषण का कारण : भाजपा


भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दिल्ली में प्रदूषण के लिए दिवाली के पटाखों को जिम्मेदार ठहराकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि त्योहार के एक दिन बाद भी राजधानी की वायु गुणवत्ता में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया।दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट आप और उसके अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा 31 अक्टूबर तक शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने में विफल रहने के कारण आई है, न कि दिवाली पर जलाए गए पटाखों के कारण।
NOV 02, 2024 06:16 IST

पीएम 2.5 एक सूक्ष्म कण सासों के लिए घातक


पीएम 2.5 एक सूक्ष्म कण है जो श्वसन तंत्र में गहराई तक प्रवेश कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं, खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों में जिन्हें पहले ही सांस संबंधी बीमारी हैं।
NOV 02, 2024 06:15 IST

कितना प्रदूषण सामान्य, कितना प्रदूषण खतरनाक


शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
NOV 02, 2024 06:15 IST

15 नवंबर तक हाई लेवल पर होगा प्रदूषण


दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के विश्लेषण के अनुसार, शहर में एक से 15 नवंबर तक प्रदूषण चरम पर होता है। जब पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
NOV 02, 2024 06:15 IST

गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में वायु गुणवत्ता थोडी ठीक


एनसीआर के गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में वायु गुणवत्ता थोड़ी बेहतर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता गुरुवार को 181 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।
NOV 02, 2024 06:14 IST

8 साल में ऐसा रहा दिल्ली का एक्यूआई


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में दिवाली के दिन आसमान साफ था और धूप खिली रही थी। एक्यूआई 218 दर्ज किया गया था जबकि 2022 में 312, 2021 में 382, ​​2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 एक्यूआई दर्ज किया गया था।
NOV 02, 2024 06:14 IST

दिल्ली में दिवाली के बाद और बढ़ा प्रदूषण


दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। लोग शुक्रवार की सुबह जब जगे, तो आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई देखी। आनंद विहार में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
NOV 02, 2024 06:13 IST

दिवाली के बाद एक्यूआई ‘बहुत खराब'


हरियाणा-पंजाब में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुकी है। पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी कई स्थानों पर एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।