Gujrat News: गुजरात में बब्बर शेरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब उन्हें नए ठिकाने पर बसाया जाएगा। बब्बर शेरों के लिए गुजरात में करीबन 9 जोन मे चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां उन्हें बसाया जाएगा। इस बारे में राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपनी नई बुक 'कॉल ऑफ़ द गिर' के लॉन्च में बताया।
गुजरात में बढ़ रही बब्बर शेरों की संख्या
बब्बर शेरों के लिए छोटे पड़ रहे जंगल
गुजरात में बब्बर शेरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और जंगल छोटे पड़ रहे हैं। यही वजह है कि आए दिन आपको रिहायशी इलाकों में सड़कों पर और शहरों में बब्बर शेर देखने को मिलते हैं। कभी आपको सड़क पार करते हुए बब्बर शेरों का झुंड नज़र आता है तो कई बार पूरे परिवार के साथ सेर पर निकले बब्बर शेर दिखाई देते हैं।
गिर के जंगल और बब्बर शेरों को लेकर साझा किया अनुभव
राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने गुजरात में गिर के जंगल और बब्बर शेरों को लेकर अपने अनुभव को एक किताब में साझा किया है जिसके विमोचन के समय उन्होंने बताया की सरकारी आंकड़ों में भले ही बब्बर शेर 600 से 650 के आसपास हो, लेकिन हकीकत में उनकी संख्या 900 तक पहुंच गई है और अब गिर के अलावा भी सौराष्ट्र के कई इलाकों में बब्बर शेरों की मौजूदगी है। ऐसे में नए 9 जोन उनके लिए चिन्हित किया जा रहे हैं, साथ-साथ बब्बर शेरों को देखने के लिए जिस तरह से पर्यटन बढ़ा है उसके लिहाज में भी किस तरह की अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जा सकती हैं उसे लेकर भी विचार किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेनों से कट कर बब्बर शेरों की होने वाली मौत को रोकने के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं जो जल्द ही अमल में ले जाएंगे।
