Amroha News: ​बिजली लाइन को दुरुस्त करने खंभे पर चढ़ा लाइनमै​न, करंट लगने से झुलसा; देखें Video

Amroha News: अमरोहा में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन को बिजली लाइन छूते ही जोरदार करंट लगा। करंट लगने के लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया है। बिजली की सप्लाई को बंद करवाकर लाइनमैने को नीचे उतारा गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Amroha News: अमरोह में एक दर्दनाक हादसे हुआ है। यहां बिजली के खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट लगने के कारण घंटों तक बिजली के पोल पर ही लटका रहा। ये घटना अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मंडी चोब की है। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना में अमरोहा बिजली विभाग की लापरवाही भी दिखी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लाइनमैन शटडाउन लेकर बिजली पोल पर लाइन का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा और वह उलटा लटक गया।

Amroha News

बिजली लाइन को दुरुस्त करने खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट लगने से झुलसा

स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग में फोन करके घटना की सूचना दी गई और इलेक्ट्रसिटी सप्लाई को बंद करवाया गया। बिजली की सप्लाई के बंद होने के बाद पोल पर लटके लाइनमैन को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइनमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।

End of Feed