शहर

Amethi: बिजली करंट लगते ही लाइनमैन की मौत, भीड़ ने जाम कर दिया रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे

यूपी के अमेठी में लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गयी। मौत से नाराज ग्रामीणों ने रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

अमेठी: जिले के गौरीगंज में एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गयी। लाइनमैन (27) कुलदीप शनिवार रात करीब नौ बजे बिजली के तार की मरम्मत कर रहा था, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पॉवर सप्लाई करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग है मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम

इधर, बात न बनता देख लाइनमैन की मौत से गुस्साए उसके परिजन और स्थानीय लोगों ने गौरीगंज में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया। बाद में गौरीगंज के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी से बातचीत के बाद परिजनों ने जाम खत्म किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपको बता दें बारिश के महीने में बिजली करंट से मौतों की घटनाएं बढ़ जाती है। जमीन में नमी के कारण और थोड़ी सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ जाती है। लिहाजा, बिना किसी जानकारी के बिजली के तारों को छूने से परहेज करना चाहिए।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article