Balrampur News: झाड़ियों में पड़ा मिला 9 वर्षीय बच्चे का शव, उठा ले गया था तेंदुआ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2023, 02:22 PM IST

यूपी के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास तेंदुआ एक नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, जिसका क्षत विक्षत शव जंगल के पास झाड़ियों में बरामद किया गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास तेंदुआ एक नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव क्षत विक्षत हालत में जंगल के पास झाड़ियों में बरामद किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी एम बी सिंह ने बताया समीर बकरियां चराकर जब सोमवार शाम लौट रहा था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की और उसका शव क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों में मिला।

Balrampur News

नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, झाड़ियों में मिला शव

वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ड्रोन कैमरों से उसकी तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed