Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ये दोनों शावक गन्ने के खेत में पाए गए हैं। आज सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो उसे दोनों शावक खेत में दिखाई दिए, इन शावकों के मिलने के बाद से इन्हे देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें वन भेज दिया है।
अमरोहा में मिले तेंदुए के शावक
घटना का वीडियो
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों शावक नजर आ रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम
यह घटना अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गंदासपुर की है। जहां सुबह एक किसान को गन्ने के खेत में दो शावक मिले। शावकों के मिलने के बाद आसपास के लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। शावकों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावको को जटिल वन में भेज दिया है।
