Bannerghatta Forest Park in Bangalore: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित बन्नेरगट्टा चिड़ियाघर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां टूरिस्टों को ले जारी एक मिनी सफारी बस की खिड़की पर एक तेंदुआ चढ़ गया। जिसे देखकर पर्यटक डर गए और उन्हों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।
बस की खिड़की पर चढ़ा तेंदुआ
जंगल से निकलकर ट्रैक पर आया तेंदुआ
रविवार को बन्नेरगट्टा फॉरेस्ट पार्क में बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आए थे। यहां आने वाले पर्यटकों को आमतौर पर जंगल की सफारी कराई जाती है। इसी तरह रविवार को भी दो मिनी बसें टूरिस्टों को लेकर जंगल में सफारी करा रही थी। इसी दौरान एक तेंदुआ जंगल से निकलकर ट्रैक पर आ गया। जिसे देखकर बस ड्राइवर ने बस को वहीं रोक दिया, जिससे बस में सवार लोग तेंदुए को करीब से देख सकें।
तेंदुए को देखकर घबराए लोग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस के पास तेंदुआ सड़क पर खड़ा है। वह धीरे-धीरे बस के पास आता है और खिड़की पर चढ़ जाता है। तेंदुए को बस पर चढ़ते और करीब आता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं कि बस पर चढ़ने के बाद तेंदुआ नीचे उतर गया और ड्राइवर ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया।
