ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, देवदूत बनकर आई पुलिस, बचाई दो लोगों की जान; देखें वीडियो

Car Caught Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रविवार रात को पुलिस ने खेरली नहर के पास चेकिंग के दौरान एक कार में आग लगी देखी। कार के नीच आग लगने की वजह से ड्राइवर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोका। जिसके बाद आग बुझाकर कार में सवार दो लोगों की जान बचाई।

Image

कार में लगी आग

Car Caught Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने देवदूत बनकर चलती कार से दो लोगों की जान बचाई। रविवार रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में नीचे हल्की आग लगी हुई देखी। जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोका और आग को बुझाया। आग के कारण कार का आगे का हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि कार में सवार दोनों लोगों की जान बच गई।

खेरली नहर के पास चेकिंग कर रही थी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रविवार रात को पुलिस खेरली नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर कस्बे के पास एक ब्रेजा गाड़ी गुजरी, जिसमें नीचे हल्की आग लगी हुई थी। जिसके बारे में कार चालक को कोई जानकारी नहीं थी। चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने कार में लगी आग को देखकर गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने एक किमी तक पीछा कर रोकी कार

पुलिस ने कार चालक को रुकने का भी संकेत दिया। लेकिन उसने घबराकर गाड़ी नहीं रोकी। करीब एक किमी तक कार का पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे ओवरटेक किया और कार को रोका। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को आग के बारे में बताया और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस आग बुझाने के लिए पास स्थित पेट्रोल पंप से आग बुझाने के उपकरण लेकर आई। जिसके बाद कार में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया।

कार चालक ने किया पुलिस को धन्यवाद

गाड़ी में सवार युवक की ने अपना नाम ज्ञानेंद्र नागर बताया है। वह सिकंदराबाद से अपने गांव धनोरी कला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। लेकिन इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। कार चालक ने अपनी जान बचाने के लिए पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेजी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article